Category Archives: Uncategorized
इतिहास
गौरकला ग्राम पंचायत फतेहपुर जिला से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर बसा है यह ग्राम पंचायत गंगा नदी से 3 किलोमीटर दूर पर स्थित है और वहाँ पर दूर-दूर गाँव के लोग नहाने के लिए आते है गौरकला ग्राम का अपना बहुत पुराना इतिहास है पर इस विषय पर किसी को कोई सही जानकारी नही है की इस पंचायत का नाम गौरकला ग्राम कैसे पड़ा, कुछ लोगो का कहना है की बहुत समय पहले एक ऋषि यहाँ पर रहते थे और उन्ही ऋषि के नाम पर इस पंचायत का नाम गौरकला पड़ा| गंगा जी पास में होने के कारण यहाँ खेती अच्छी होती है और लोगो के पास छोटा-मोटा व्यापार भी है यहाँ पर आने-जाने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध है|
